फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 24 घंटे से अधिक गुल रही चंदौसी चौराहे के आसपास की बिजली, बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के सबसे व्यस्ततम चंदौसी चौराहे के आसपास की बिजली 24 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। अस्पतालों में भर्ती मरीज भी गर्मी में परेशान हुए। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने जेनरेटर चलाकर गर्मी से कुछ राहत दिलाई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि बुधवार की शाम चार बजे के करीब विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जो 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं आई। चंदौसी चौराहे पर लगे 400 केवीए के इस विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉमर्शियल व घरेलू कनेक्शनों को मिलाकर कुल 250 कनेक्शन हैं। बुधवार की शाम ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी कमी आ गई और वह आवाज करने लगा। विद्युत निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो आपूर्ति को बंद कराई गई। एसडीओ शहर यशपाल सिंह ने बताया कि कुछ चलाने का प्रयास किया तो उसमें आवाज तेज होने लगी। ऐसी स्थिति में फटने का अंदेशा था। इस वजह से आपूर्ति नहीं दी गई और ट्रांसफार्मर को मौके से हटवाया गया। उन्होंने बताया कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें