फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रथयात्रा की राह में बाधा बनेंगे सड़कों पर झूलते बिजली के तार

विज्ञापन
चंदौसी के बड़ा बाजार में झूलते बिजली के तार। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। मेला गणेश चौथ का 25 अगस्त से आरंभ हो रहा है। चारों धर्मों के प्रतिनिधि मेला का उद्घाटन करेंगे। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर सीता रोड स्थित गणेश मंदिर से स्वचालित झांकियों संग रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा मार्ग में झूलते बिजली और नेटवर्क केबल रथयात्रा में बाधा बनेंगे। गणेश चतुर्थी को सिर्फ एक सप्ताह का समय ही रह गया है। अभी तक रथयात्रा मार्ग पर झूलते तारों को ऊंचा कर कसा नहीं गया है।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर श्रीगणेश मंदिर से निकलने वाली गणपति बप्पा की रथयात्रा में 14 स्वचालित झांकियों के अलावा दूरदराज के बैंड शामिल होंगे। रथयात्रा में शामिल होने वाली झांकियों में अधिकांश झांकियां 10 से 16 फीट ऊंची हैं। रथयात्रा गणेश मंदिर से शुरू होकर सीता रोड, मनिहार चौक, मोहल्ला सुंदर, बिसौली गेट, पुरानी पैंठ, बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़ियाई बाजार, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट, मेला रोड होते हुए आधी रात में दो बजे करीब गणेश मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी। ऐसे में झूलते बिजली आदि के तार ऊंची झांकियां निकलने में बाधा बनेंगे। जबकि इस मामले में पूर्व में श्री गणेश मेला परिषद ने प्रशासनिक अधिकारियों से बिजली विभाग द्वारा तारों को कसने की बात कही थी।

गणेश रथयात्रा मार्ग पर झूलते तारों का मामला संज्ञान में है। एक-दो दिन में ही टीम भेज कर कार्य करा दिया जाएगा। रथयात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बिजली संबंधित समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय चौरसिया, एसडीओ नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें