फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडाकोठी के दस गांवों में बिजली की घोर किल्लत, अधिशासी अभियंता से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। टांडाकोठी बिजलीघर से जुड़े करीब दस गांवों में बिजली की घोर किल्लत है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात की है। समस्या का समाधान कराने की मांग की। किसानों ने इस बाबत अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में इस समय धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। रोपाई के लिए खेत में खूब पानी की जरूरत होती है। यह पानी एकत्र तभी हो पाता है जब नलकूप कुछ समय तक लगातार चलता रहे। लेकिन बिजली की किल्लत से ऐसा नहीं हो पा रहा है। निजी नलकूपों के अलावा घरेलू बिजली भी बाधित है। असमोली के टांडाकोठी सब स्टेशन के गांव बुकनाला, खासपुर, मुबारकपुर बंद, मढ़न, देहरी जग्गू, ड्योढ़ी, सैदपुर जयराम, सीडल माफी आदि गांवों में बिजली की घोर किल्लत पैदा हो गई है। किसानों की फसलें सूख रही हैं। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। विद्युत तार जर्जर हाल में नीचे झूल रहे हैं। कहीं भी टूटकर गिर जाते हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि विभागीय अफसर जान कर भी अंजान बने हैं। लापरवाही का आलम यह है कि किसानों के फोन स्थानीय स्तर पर अधिकारी नहीं उठाते। इससे आक्रोशित लोगों ने अधिशासी अभियंता से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अभियंता विजय यादव ने बताया कि ओवर लोड की समस्या है। जर्जर लाइन की समस्या भी ग्रामीणों ने बताई है। उसके समाधान के लिए प्रयास करते हैं। पहले भी लाइन के लिए प्रस्ताव भेजा था लेकिन अभी तार नहीं मिला है। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। इस दौरान अबरार हुसैन, खचेडू अहमद, प्रकाश सैनी, करनपाल सिंह, राजेश कुमार, हैदर, अशोक शर्मा, मोहम्मद अकरम, शाकिब अब्बास, कासिम हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें