फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवांसा क्षेत्र के 27 गांवों की बिजली लाइन में आएदिन ब्रेकडाउन,18 घंटे की आपूर्ति दावा फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ग्रामीण क्षेत्र के लिए न्यूनतम 18 घंटे की बिजली आपूर्ति का रोस्टर घोषित है लेकिन पवांसा सब स्टेशन से जुड़े 27 गांवों को बीते सात दिन में किसी एक दिन भी 18 घंटे बिजली नहीं मिली। आए दिन ब्रेकडाउन हो रहे हैं पर जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। इसका खामियाजा एक लाख से अधिक आबादी को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पवांसा सब स्टेशन से पांच फीडर निकले हैं। किसी भी फीडर पर 18 घंटे बिजली आपूर्ति का औसत नहीं है। इस बात को बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी पंकज सिंह भी स्वीकार करते हैं लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी लोकल फाल्ट और 132 केवी सब स्टेशन से पवांसा को गई बिजली लाइन के अंडर ग्राउंड केबल मे आए दिन होने वाले फाल्ट पर डालते हैं। उनका कहना है कि पवांसा संभल के बीच हयातनगर में बिजली सब स्टेशन के बाहर 100 मीटर के करीब केबल है जो अंडर ग्राउंड है। सबसे ज्यादा फाल्ट इसमें ही हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि केबल बदलने का प्रस्ताव उन्होंने अधिशासी अभियंता के पास भेज दिया है। इसके अलावा पवांसा सब स्टेशन से एक नया फीडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पवांसा सब स्टेशन के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए कराना है। इसका भी प्रस्ताव छह महीने पहले दिया है। अब अगर यह काम हो जाते हैं तो ओवर लोडिंग घट जाएगी और फाल्ट भी कम होंगे। आपूर्ति का औसत 18 घंटे हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें