फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश से हाइटेंशन लाइन के खंभे गिरे, 19 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
संभल के मुरादाबाद रोड पर तेज आंधी आने की वजह से टूट कर गिरे पेड़ और बिजली का खंभा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल के मुराबादाबाद मार्ग स्थित आबादवाली पर तेज आंधी और बारिश से हाइटेंशन लाइन के खंभे गिरे हैं। इससे बिजली गुल हो गई। यातायात भी बाधित हो गया। बिजली विभाग को लोगों ने सूचना दी पर कोई तत्काल मौके पर नहीं पहुंचा। जगह जगह पेड़ गिरने से भी रास्ते बाधित हुए हैं। रविववार को दोपहर एक बजे करीब अचानक काली घटाएं आसमान पर छा गईं। इसी दौरान ठंडी हवाओं ने तेेज आंधी का रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

करीब एक घंटा तक काफी बारिश हुई। तेज हवाएं और बारिश के सामने बिजली के खंभे और पेड़ जबाव दे गए। जगह जगह बिजली के खंभे जमीन से उखड़ गए और पेड़ भी जमीदोंज नजर आए। इससे दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई।
पवांसा क्षेत्र के किरारी बिजली घर से जाने वाली 19 गांवों की बिजली गुल हो गई। यह जानकारी एसएसओ संजीव कुमार ने दी। अब यह बिजली लाइन सोमवार को दोपहर बाद तक दुरूस्त होने की उम्मीद है। पवांसा बिजली घर के 25 गांवों की बिजली इस हवा से गुल हो गई। देर रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें