फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में फाल्ट से पवांसा समेत 25 गांव अंधेरे में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल विद्युत सब स्टेशन से पवांसा के लिए गई 14 किलोमीटर लंबी उच्च शक्ति बिजली लाइन में रविवार की शाम 6.15 बजे फाल्ट हो गया। विद्युत कर्मी दो घंटे तक लाइन का फाल्ट तलाशते रहे पर कामयाबी नहीं मिली। रात का अंधेरा होने से दिक्कत आ रही थी। इसलिए अब सोमवार को दिन में फाल्ट ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

पवांसा स्थित सब स्टेशन से पवांसा कस्बा समेत 25 गांवों की बिजली आपूर्ति जुड़ी है। करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित है। इसकी विद्युत आपूर्ति रविवार की शाम अचानक बंद हो गई। पवांसा सब स्टेशन के एसएसओ अनेक सिंह ने बताया कि 6.15 बजे बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। सात विद्युत कर्मचारियों की टीम ने दो घंटे तक संभल-पवांसा के बीच विद्युत लाइन की गश्त की और कहीं भी उन्हें फाल्ट नहीं मिला। रात हो रही थी। इसलिए काम रोकना पड़ा। अब सोमवार को सुबह फिर काम शुरू होगा। फाल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति को सुचारु किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें