फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल-पवांसा की बिजली लाइन के तार ढीले होने से बार-बार हो रहे फाल्ट, 29 घंटे बाद मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल से पवांसा को गई बिजली की हाइटेंशन लाइन के तार ढीले हैं। इसका खामियाजा 25 गांवों के लोग भुगत रहे हैं। एक महीने में तीसरी बार रविवार की सुबह सवा आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई थी जो सोमवार को दोपहर एक बजे 29 घंटे बाद सुचारू हो सकी। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पवांसा सब स्टेशन को संभल से बिजली आपूर्ति मिलती है। बिजली लाइन रास्ते में ढीली है। हवा चलने पर तार आपस में टकरा जाते हैं। इससे स्पार्किंग होती है। फाल्ट हो जाते हैं। बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली विभाग के लाइनमैन सलीम खान ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन संभल से पवांसा को बिजली लाइन गई है। आलमसराय के पास तार ढीले थे जिसकी वजह से कई बार फाल्ट हुए हैं। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। रविवार को छुट्टी के दिन तार कसे गए और लाइन सोमवार ठीक हो सकी।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि संभल के आलमसराय के करीब में 16 खंभों की बिजली लाइन के तार ढीले थे जिन्हें अब ठीक कराया गया है। उन्होंने बताया कि तार ढीले होने की वजह से हवा चलने पर फाल्ट हो रहे थे लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि लाइन 25-30 वर्ष पुरानी है। लाइन का तार अभी ठीक है। इसलिए नई लाइन बनाने का कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है। कोट--कॉल नहीं होती रिसीव, किसे सुनाएं समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें