फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 से अधिक घर में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान संभल नगर में दो ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इससे 300 से अधिक घरों में लोग अंधेरे में डूब गए। बुधवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में लोग पसीना बहाते नजर आए। कटरा मूसा खां फीडर पर नई सराय फुलवार मोहल्ले में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार को रात करीब 1.30 बजे फुंक गया।
विज्ञापन

इसके कुछ ही देर बाद इसी फीडर पर लगा 400 केवीए कटरा मूसा खां का फीडर फुंक गया। दोनों ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते फुंके हैं। यह बात बिजली विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता गुड्डू कुमार ने भी स्वीकार की है। उनका कहना है कि इन दोनों इलाकों में लॉक डाउन की वजह से चेकिंग नहीं हुई और अवैध तरीके से बिजली प्रयोग करने वालों की संख्या बढ़ी जिसके चलते ओवरलोडिंग में दोनों ट्रांसफार्मर फुंक गए। दोनों ट्रांसफार्मर बदलने के लिए मुरादाबाद के लिए गाड़ी भेजी गई है। ट्रांसफार्मर आने के बाद लगाए जाएंगे। बुधवार को देर रात तक आपूर्ति सुचारु होने के आसार हैं। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
संभल व सरायतरीन में बीस घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल पर सप्लाई मिल रही औसतन 17 घंटे
संभल/सरायतरीन। संभल और सरायतरीन को बीस घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन कई फीडरों पर आपूर्ति 14-15 घंटे ही मिल पा रही है। बिजली कम मिलने से कारोबारी से लेकर आम आदमी तक इस गर्मी में पसीना बहाने को मजबूर हो रहा है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब अधिकतर लोग समय पर बिजली बिल अदा कर रहे हैं और सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने तथा नए सब स्टेशन बनाने के काफी सारे काम हुए हैं लेकिन गर्मी के मद्देनजर बिजली विभाग ऐसी व्यवस्था नहीं कर सका जिससे लोगों की परेशानी दूर होती और जो बिल समय पर अदा कर रहे हैं उन्हें भरपूर बिजली मिल पाती। सरायतरीन के उद्यमी सुहेल परवेज ने बताया कि वैसे तो दावा 20 घंटे का है लेकिन 14-15 घंटे आपूर्ति का औसत है। उन्होंने कहा कि अभी बिजली आपूर्ति में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें