फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 गांवों में लगे 22 ट्रांसफार्मर खराब, लोग अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक के कैलादेवी सब स्टेशन क्षेत्र के 15 गांव के 22 ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं मगर विद्युत विभाग को चिंता नहीं है। बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग ग्रामीणों ने कई बार उठाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यह स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री की ओर से 72 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस स्थिति में ग्रामीणों ने अपने घर के आसपास वाले दूसरे ट्रांसफार्मरों से अपने घर का बिजली कनेक्शन जुड़वा लिया है। जिन ट्रांसफार्मरों से लोगों ने अपनी बिजली जुड़वाई है उसमें कई ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। गर्मी से जर्जर लाइनें टूट रही हैं। ऐसे में समस्या और बढ़ गई हैं।
बिजली विभाग बेखबर है। उप खंड अधिकारी की तो फोन कॉल रिसीव नहीं हो रही है। ऐसे में गांव वालों को कैसे पता लगे कि ट्रांसफार्मर कब बदलेगा। बिजली आपूर्ति सुचारु कैसे होगी। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में 24 घंटे में बमुश्किल छह घंटे आपूर्ति का औसत है। इससे गर्मी में दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से खराब हुए ट्रांसफार्मर
संभल। अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने कहा कि 25-25 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ओवरलोडिंग तथा दूसरे कारणों से ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। अब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आपूर्तिकर्ता फर्म से वार्ता की जा रही है। इस बीच ग्रामीणों की बिजली आपूर्ति को पास में लगे दूसरे ट्रांसफार्मरों से जोड़ा गया है। अगर कहीं ओवरलोडिंग है तो उसे भी देखा जा रहा है। यह भी कहा गया है कि अगर कोई नलकूप स्वीकृत लोड से ज्यादा क्षमता की मोटर चला रहे हैं तो उसमें भी लोड बढ़ाया जाएगा और इसके बाद ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाएंगे। ताकि गांव में समस्या न आए।
विज्ञापन

यह है खराब ट्रांसफार्मरों की सूची
गांव बवनपुरी में पिछले 1 महीने से एक ट्रांसफार्मर खराब है।
गांव शकरपुर में एक ट्रांसफार्मर पिछले 8 महीने से खराब है।
गांव निरयावली में तीन ट्रांसफार्मर पिछले 3 महीने से खराब हैं।
गांव खानपुरा में तीन ट्रांसफार्मर पिछले 6 महीने से खराब हैं।
गांव लतीफपुर पस्तोरा में एक ट्रांसफार्मर में पिछले 3 महीने से खराब हैं।
गांव साधनगर में एक ट्रांसफार्मर पिछले 2 महीने से खराब हैं।
गांव में मीजतेपुर में पिछले 7 महीने से एक ट्रांसफार्मर खराब है।
गांव चाचू नागल में दो ट्रांसफार्मर 3 महीने से खराब हैं।
चाचू नागल के चौराहे पर एक ट्रांसफार्मर खराब है।
गांव सलेमपुर रजाढा में पिछले 1 साल से तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं।
गांव इकौना में एक ट्रांसफार्मर पिछले 7 महीने से खराब है।
गांव रोरादीप में पिछले 1 साल से दो ट्रांसफार्मर खराब हैं।
गांव कैलादेवी में एक ट्रांसफार्मर 4 महीने से खराब है।
कैलादेवी में एक ट्रांसफार्मर पिछले 1 साल से खराब है।
गांव के कैलमुडी में एक ट्रांसफार्मर पिछले 6 महीने से खराब है।
गांव मंडावली में पिछले 25 दिन से दो ट्रांसफार्मर खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें