फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, गुल हुई बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। नगर की लेखपाल कॉलोनी में शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार कार ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल बीच से टूट गया। इस हादसे के बाद कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। कार चालक अपनी क्षतिग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था। लोगों का कहना है कि बारिश के कारण पहले से ही दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा था। बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही हैं। कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग से जल्द नया पोल लगाकर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि लेखपाल कॉलोनी के श्योराज सिंह मार्ग पर कार की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस को सूचना दी गई है और कार को मौके से हटवाया जा रहा है। जल्द ही नया पोल लगाकर आपूर्ति को सुचारु कर दिया जाएगा। बताया कि चंदौसी रोड पर हाईटेंशन लाइन से टकरा रहे दो यूकेलिप्टस के पेड़ों को भी विभागीय टीम ने हाइड्रा की मदद से हटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें