फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पंवासा क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर में मंगलवार विद्युत विभाग की ओर से शिविर लगाकर 95 हजार रुपये के बकाया बिलों की वसूली की गई। वहीं दो टीमों ने बिजली चेकिंग करते साढ़े आठ लाख रुपये के बकायेदारों को नोटिस जारी किए। वहीं 32 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की ओर से पंवासा में बकाया बिलों के भुगतान के लिए शिविर लगाया था। जिसमें मंगलवार को 95 हजार रुपये की वसूली गई है। साथ ही गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने पर 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। करीब साढे आठ लाख रुपये के बकायादार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करके तत्काल बिलों का भुगतान करने को कहा गया है।
चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं से नोकझोक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि मीटर खराब पड़े हैं। विभाग को कई बार अवगत भी करा दिया गया है लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। जर्जर लाइन और आए दिन तार टूटने की भी समस्याएं से ग्रामीणों ने अवगत कराया।
विज्ञापन

पवांसा गांव पर विद्युत विभाग का 87 लाख रुपये बकाया है। अवर अभियंता नितीश कुमार ने बताया है कि जिन उपभोक्ताओं को छूट का लाभ लेना है तो 31 दिसंबर तक उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
नया विद्युत कनेक्शन भी लेना है, वह भी पवांसा उपकेंद्र पर अपने दस्तावेज जमा कर दे। चिरौली भगवंतपुर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। जिसमें से सात लोगों के विरुद्ध बहजोई कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें