फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कड़ी चौकसी और सुरक्षा के बीच बिचपुरी में होगा प्रधानी का चुनाव, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव बिचपुरी में प्रधान पद के लिए शनिवार को उप चुनाव होंगे। उप चुनाव के लिए होने जा रहे मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। पवांसा स्थित ब्लाक मुख्यालय से शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे पोलिंग पार्टी को सेक्टर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने रवाना किया।
विज्ञापन

गांव बिचपुरी में प्रधान पद के उप चुनाव के लिए प्राथमिक विद्यालय में मतदान होगा। बिचपुरी ग्राम पंचायत में मजरा लहरशीश भी पड़ता हैं। वहां के लोग भी मतदान करेंगे। बिचपुरी से लहरशीश की दूरी तीन किलोमीटर की है।
प्रधान पद के लिए राजवती, शिवदेई, हमवीर, सोमवती उम्मीदवार हैं। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। बिचपुरी गांव अति संवेदनशील की श्रेणी में आता है। प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी हैं। इनकी किस्मत का फैसला 1277 मतदाता करेंगे। दो बूथों पर मतदान होगा। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और चार कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में एक निरीक्षक, दो दरोगा, दो हेड कांस्टेबल तथा आठ हेड कांस्टेबल, दो महिला कॉस्टेबल समेत 15 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। बिजपुरी के चुनाव को प्रशासन ने संवेदनशील मानते हुए निगरानी बनाए रखने का निर्णय लिया है। मतदान के दौरान ब्लाक और तहसील के अधिकारी दौरा करेंगे। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें