फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में घायल अवस्था में बेहोश मिली बुजुर्ग महिला

Mon, 02 Nov 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। खेतापुर गांव में करीब 70 वर्षीय प्रेमवती अपने घर में संदिग्ध हालत में घायल और बेहोशी की अवस्था में मिलीं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रेमवती के दामाद धर्मपाल ने बताया कि शनिवार दोपहर तक उनकी सास ठीक थीं। इसके बाद अगले दिन पड़ोसियों ने उन्हें घायल देखा। धर्मपाल ने पुलिस को सूचना देने के बाद सास को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमवती अभी बेहोशी की हालत में हैं। होश आने पर ही घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रेमवती के दो बेटे रिश्तेदारी में गए हुए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें