संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रुदायन में बेटी के घर रह रही रजपुरा थानाक्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी कस्तूरी (80) की शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पुत्रवधू ने ननद के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी कस्तूरी को तीन माह पहले बेटी की ससुराल पक्ष के लोग गांव रुदायन थाना कैला देवी में अपने साथ बुलाकर ले आए थे। तभी से कस्तूरी रूदायन में रह रही थीं। शुक्रवार की शाम सूचना मिली की कस्तूरी देवी की मौत हो गई है। सूचना पर कस्तूरी के परिजन रूदायन गांव पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंच गई। शव पीएम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक का कहना है की मृतका की पुत्रवधु की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।