फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 12 Jul 2024 04:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। संभल-जोया मार्ग पर बृहस्पतिवार को कार से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होने पर गांव अकबरपुर गहरा निवासी बुजुर्ग कमला देवी (65) की गिरकर मौत हो गई। परिजन बिना कार्रवाई शव घर ले गए।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर गहरा निवासी कमला देवी बृहस्पतिवार को चोट लगने पर अपने बेटे सतेंद्र के साले नकुल और पुत्रवधू मंजू के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए जा रही थीं। असमोली थाना क्षेत्र के संभल-जोया मार्ग पर गांव मदाला फत्तेहपुर पहुंचने पर कार से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे पीछे बैठी कमला देवी बाइक से नीचे गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मंजू और नकुल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। शव लेकर घर चले गए। महिला अपने पीछे चार बेटे व तीन बेटियों को छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें