फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 22 Nov 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अलीगढ़-चंदौसी रेल रूट पर मऊ अस्सू हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आकर सैंजनी गांव निवासी हरपाल (65) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चंदौसी के सैंजनी गांव निवासी हरपाल सिंह पुत्र डोरीलाल मंगलवार की सुबह अपने बेटे वेदप्रकाश के साथ रोटरी क्लब में आंखों की दवा लेने आए थे। दोपहर में दवा लेने के बाद बुजुर्ग अपनी बेटी के घर मौलागढ़ चला गया, जबकि वेद प्रकाश अपनी बाइक से घर लौट गया। वेद प्रकाश ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे उसे फोन से हादसे की जानकारी मिली। परिजन सूचना पर मऊ अस्सू स्थित रेलवे हाल्ट पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें