An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
सूबे की सियासत के तीन दिग्गजों की चुनावी सभाओं के कार्यक्रम संभल जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुके हैं। प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के इंतजामों का होमवर्क भी कर लिया है। वहीं अमरोहा में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और रालोद प्रमुख अजित सिंह की जनसभाओं का कार्यक्रम आ चुका है।
सीएम अखिलेश यादव तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम संभल के बबराला में एक फरवरी को ही है। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सात फरवरी को चंदौसी आएंगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक फरवरी को संभल जिले के बबराला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा बबराला के बाबूराम सिंह भायसिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में होगी। दोपहर ढाई बजे से जनसभा प्रस्तावित है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सात फरवरी को चंदौसी के मौलागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। अभी प्रशासन के पास उनकी सभा के लिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एक फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे चंदौसी के एसएम कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
उधर, एक फरवरी से लेकर तेरह फरवरी तक अमरोहा में बड़े राजनेताओं की जनसभाओं का दौर जारी रहेगा। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह एक फरवरी को किसान, मजदूर और वोटरों का लुभाने लिए रजबपुर आ रहे हैं। चौधरी अजित सिंह दो बजे हेलीकॉप्टर से रजबपुर पहुंचेंगे। नेशनल हाईवे स्थित मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या चार फरवरी को कैलसा क्षेत्र के नन्हेड़ा अल्यारपुर में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।जनसभा के आयोजन की प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। एनओसी मिल गई है।