जुनावई। खेत से गेहूं की कटाई करने के बाद घर पर पहुचकर खाना खाने के बाद परिवार के आठ लोगो की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो आनन फानन में निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद हालत सामान्य हो गई।
संभल के गांव गगुर्रा निवासी रामरत्न, शीला, सचिन , अंशू, सगीता, लाल, अनारसिंह, जोगेश की अचानक हालत बिगड़ गई। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि रविवार की दोपहर वह खेत से परिवार के साथ गेहूं की कटाई कर लौटे थे। घर आकर रखे हुए चावल व मठ्ठा खाया था। अचानक सभी की हालत बिगड़ गई और दस्त आने लगे। बदायूं के कस्बा दहगवां भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार हो गया।