संभल। गांव चिरौली भगवंतपुर स्थित शहजाद हुसैन डिग्री कॉलेज में उर्दू सप्ताह के दूसरे दिन अल्लामा इकबाल व हिंदुस्तान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुशीर खान रहे।
शुुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक अखलाक हुसैन सैफी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से एमजीएम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आबिद हुसैन हैदरी व अल्लामा इकबाल फाउंडेशन के पदाधिकारी आसपास के इलाकों में उर्दू को नई नस्ल से जोड़ने के लिए अल्लामा इकबाल के जन्मदिवस के अवसर पर उर्दू सप्ताह का आयोजन करते आ रहे हैं। कहा कि इस बार यह आयोजन कॉलेज में किया गया है। शुरुआत हाफिज अहमद रजा ने तिलावत-ए-कलाम पाक से की। नाते सरवर सोहेल अनस व शायर अलहाज तनवीर अशरफ ने प्रस्तुत की। शुमैला, मोहम्मद फैज उल हसन, मोहम्मद रजिया, फरमान आलम, मोहम्मद नाजिम ने अल्लामा इकबाल का कलाम पेश किया। अल्लामा इकबाल की लिखी हुई नात, नजम और गजल भी प्रस्तुत की गई। विशिष्ट अतिथि मीर शाह हुसैन आरिफ ने कहा की सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा जैसा विश्व प्रसिद्ध गीत लिखकर अल्लामा ने हिंदुस्तान से दोस्ती का सबूत पेश किया।
अध्यक्षता डॉ. आबिद हैदरी ने की। इस दौरान ताहिर सलामी, तनवीर अशरफ, डॉ. किश्वर जहां जैदी, हकीम बुरहान, फिरोज खान, मोहम्मद उमर खान, हाफिज अब्दुल करीम बरकाती, शारिक जिलानी, जियार्रहमान बरकाती, रफीक खान, बब्बू खान, इश्तियाक सैफी, इकरान खान आदि मौजूद रहे।