संभल। श्री वंश गोपाल कल्किधाम परिक्रमा समिति के पदाधिकारियों ने 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग पर चंद्रेश्वर तीर्थ मंदिर के निकट भैंस नदी के पानी की निकासी के लिए आठ पुलिया डलवाई। क्षेमनाथ तीर्थ मंदिर के निकट भी खेतों का पानी तालाब तक पहुंच जाए, इसके लिए भी पुलिया डलवाई गई हैं। इसी के साथ चौड़ीकरण हो रहे मार्ग की स्थिति का जायजा लिया।
परिक्रमा समिति के अध्यक्ष ह्देश यादव ने बताया कि परिक्रमा 17 नवंबर को वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक से शुरु होगी, जो रात्रि विश्राम के लिए चंद्रेश्वर तीर्थ चंदायन में रूकेगी। अगले दिन 18 नवंबर को यहां से शुरु होकर वंश गोपाल कल्किधाम पहुंचकर संपन्न होगी। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को सैफ खां सराय, भवानीपुर, बिछौली और चंदायन में चल रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य देखा गया है। इस दौरान कई जगह अड़चन थी, इसे दूर कराया गया है। इस दौरान परिक्रमा प्रभारी राजेश सिंघल, किशनपाल यादव, धीरेंद्र यादव आदि रहे।