जामा मस्जिद के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान की पैमाइश मंगलवार यानी आज होनी है। इससे पहले सोमवार को शाम एएसपी, एसडीएम और सीओ ने आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
जामा मस्जिद के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान की पैमाइश मंगलवार यानी आज होनी है। इससे पहले सोमवार को शाम एएसपी, एसडीएम और सीओ ने आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
सोमवार को शाम एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ आलोक भाटी ने सत्यवृत्त पुलिस चौकी से पैदल मार्च शुरू किया। अधिकारियों ने पैमाइश स्थल से लेकर जामा मस्जिद के पूरे क्षेत्र और मुख्य बाजार का दौरा किया। सत्यवृत्त पुलिस चौकी में बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम से और ड्रोन कैमरे उड़ाकर आसपास क्षेत्र की निगरानी कराई। एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों की दुकानें हैं, उन्हें बुलाकर शनिवार को मीटिंग करते हुए सूचित कर दिया था। उनकी उपस्थिति पैमाइश के दौरान अनिवार्य है। लेखपालों की टीमों के द्वारा सोमवार को पैमाइश कराई जाएगी।
पैमाइश के लिए चार कानूनगो और 22 लेखपालों की टीम गठित की गई है। तहसीलदार को टीम का प्रभारी बनाया गया है जबकि तीन तहसीलदारों को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। एएसपी ने कहा कि कब्रिस्तान की भूमि की नाप जोख की जानी है। इसके लिए टीम गठित की गई है। आठ प्रभारी निरीक्षक, आरआरएफ और पीएसी की तैनाती की गई है। निगरानी भी की जा रही है।