फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही पढ़ी गई ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। ईद उल फितर की नमाज जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करते हुए पांच ही नमाजी मस्जिदों तक पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने भी भ्रमण कर कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया। जिसको लोगों ने स्वीकार किया और अपने घरों में रहकर नमाज पढ़ी। शांतिपूर्ण तरीके ईद का त्योहार संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलेभर में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में मौलाना समेत पांच ही नमाजी नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस की भी कड़ी चौकसी रही। प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमणशील रहे। जिससे कोरोना की गाइडलाइन का पालन पूरी तरह हो सके। दरअसल पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उलमा व जिम्मेदार लोगों के साथ रमजान के महीने में कई बैठकें की। जिसमें कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालातों पर चर्चा की गई। बताया कि शासन की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसी के मुताबिक ईद की नमाज अदा की जाए। जिससे संक्रमण न फैल सके। इसी क्रम में मस्जिदों तक पांच ही नमाजी पहुंचे। अन्य लोगों ने घरों में रहकर नमाज अदा की।
चंदौसी में भी ईद की नमाज गाइडलाइन के अनुसार ही अदा की गई। इसी तरह बहजोई, गुन्नौर और ग्रामीण इलाकों में नमाज अदा की गई। कहीं कोई सामूहिक नमाज नहीं हुई और लोगों ने शांति बनाए रखी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने भी गाइडलाइन का पूरी तरह किया पालन
संभल। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने में जनप्रतिनिधियों ने सहयोग किया। सदर विधायक नवाब इकबाल महमूद ने पूरे परिवार के साथ घर में नमाज अदा की। इस दौरान कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। सभी नमाजी मास्क लगाए नमाज अदा करते नजर आए। इससे आम लोगों में जागरूकता बनी और उन्होंने भी घरों में ही नमाज अदा की। इससे गाइडलाइन का पूरी तरह पालन हो सका और संक्रमण से बचाव भी हुआ।
पुलिस को बच्चों ने फूल देकर कहा ईद मुबारक
चंदौसी। चंदौसी में पुलिस के सहयोग की अनूठी तस्वीर सामने आई। बच्चों ने पुलिसकर्मियों को फूल भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी। इस अनूठी पहल को देखकर पुलिस कर्मी खुश हो गए। बच्चों के द्वारा दिए गए फूलों को लेकर मुबारकबाद दी गई और अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए आग्रह किया। जिस पर बच्चों ने भी हामी भरी। दरअसल अनोखी तस्वीर चंदौसी के मोहल्ला गोलागंज में शुक्रवार को उस समय सामने आई। जब सीओ गोपाल सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पहुंचे और उन्होंने गुलाब के फूल भेंट किए और ईद मुबारक कहा। बच्चों की इस पहल को देखकर पुलिस कर्मी भी खुश होते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें