फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू

Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

नगर पालिका को स्मार्ट पालिका बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पालिका की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए हैं। बुधवार को नगर विकास विभाग लखनऊ की टीम ने संभल पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठकर पालिका की रूपरेखा को समझा।
संभल नगर पालिका का स्मार्ट बनाने की योजना जल्द ही परवान चढ़ेगी। ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि संभल को स्मार्ट पालिका बनाने की दिशा में जो प्रोजेक्ट तय किए गए हैं, उनमें सुरक्षा और समावेशिता, डिजिटल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण प्रमुख है। इससे शहर की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। जनसुविधाएं बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा और व्यवस्था पर काम होगा।
विज्ञापन





इन परियोजनाओं पर होगा काम


खेल सुविधाएं, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, पर्यटन और सांस्कृतिक स्थल सेवाओं और सुविधाओं का विकास, स्वसंचालन, सेंसर आधारित स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट पार्किंग, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र तैयार किया जाएगा। इसके अलावा आवास, पशु देखभाल केंद्र, उत्सव भवन, सभागार और प्रदर्शनी केंद्र तैयार होगा। वहीं, वाणिज्यिक क्षेत्रों में वेंडिंग जोन और शहरी हॉट भी तैयार होेंगे। पार्क, शहरी वानिकी और तालाब भी बनाए जाएंगे। साथ ही, मौजूदा श्मशान ग्रह को ग्रीन श्मशान गृह के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।






टीम ने इस तरह किया निरीक्षण



शासन की टीम ने निरीक्षण के दौरान मौजूदा समय बुनियादी ढांचे के संसाधन, जनशक्ति संसाधन का मानचित्रण, भूमि की उपलब्धता, पिछले 3 वित्तीय वर्षों का राजस्व मानचित्रण आदि का बारीकी से अध्ययन किया। इसके बाद पालिका और इससे जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन







कोट



- संभल नगर पालिका को स्मार्ट बनाने के लिए परियोजनाएं तैयार कर ली गई हैं। सुरक्षा, समावेशिता, डिजिटल और पर्यावरण की दिशा में विस्तृत काम होंगे। शासन द्वारा पहले से जो योजनाएं संचालित हैं, उन्हीं के तहत इन्हें कवर किया जाएगा-



मणिभूषण तिवारी, ईओ, नगर पालिका, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें