फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में अब विदेश से आए 30 लोगों की सेहत की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में अब तक विदेश से आए 30 लोगों की सेहत को स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग में लिया है। स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी के घर जा रही है। पिछले चौबीस घंटे में संभल जिले में पांच लोग विदेश से आए हैं। इसमें बबराला में एक व्यक्ति फ्रांस से आया है। चंदौसी में दुबई से दो लोग आए हैं। संभल में इंडोनेशिया और ताईवान से एक एक व्यक्ति आया है। सीएमओ ने विदेश से सभी लोगों को उनके ही घर में आईसोलेट लिया है।
विज्ञापन

आइसोलेशन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घरों में जाकर सेहत की जानकारी लेती रहेगी। संभल जिले में शनिवार तक 25 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में थे। पांच लोग इसमें जुड़े तो अब यह संख्या 30 हो गई है। इस बीच कोरोना के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी है। बहजोई में आईएमए के पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। बैठक मे चिकित्सकों से कोरोना की चुनौती से निबटने के लिए संवाद किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजफर कमाल और सीएमओ डा. अमिता सिंह इसमें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें