फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शैक्षिक विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह बबराला में 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बबराला के बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में शैक्षिक विचार गोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 20 दिसंबर को होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से यह कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशीय अध्यक्ष निवर्तमान विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विधायक दल के नेता एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, शिक्षक महासंघ व टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा व अन्य विधायकगण शामिल हाेंगेे। मुरादाबाद मंडल के प्रदेशीय पदाधिकारी, मंडलीय पदाधिकारी भी इसमें भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
बताया कि मंडलीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा व राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनीत गिरी के अनुरोध पर इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश स्वीकृत किया है। मंडलीय मंत्री रविंद्र शर्मा ने कहा कि गोष्ठी में शैक्षिक मुद्दों, सिद्धांत और समस्याओं पर विचार-विमर्श होगा, ताकि ज्ञान का आदान प्रदान हो और नई रणनीतियां बन सकें और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
विज्ञापन

00000
मंडल में विशेष अवकाश घोषित
संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने शैक्षिक विचार गोष्ठी पर मंडल में विशेष अवकाश घोषित किया है। इस बाबत मंडल में संचालित स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र भी जारी किया गया है। इसमें बताया कि विशेष अवकाश इस प्रतिबंध के साथ स्वीकृत किया जाता है कि वह शैक्षिक विचार गोष्ठी में शामिल होने का प्रमाण पत्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें