फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री पहुंची परीक्षा केंद्र: परीक्षार्थियों को बढ़ाया उत्साह, कहा- नकल माफिया पर सरकार की नजर

Sat, 08 Mar 2025 06:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी

सार

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर तनावमुक्त होकर परीक्षा देने को कहा।  
विज्ञापन
चंदाैसी में परीक्षा केंद्र का जायजा लेती राज्यमंत्री गुलाब देवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र बीएमजी इंटर कॉलेज पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा और छात्राओं का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यूपी में पूरी तरह से नकलविहीन परीक्षा चल रही है।

विज्ञापन


शासन स्तर से ही ऐसी व्यस्था की गई है कि यदि कहीं नकल माफिया पकड़ा गया तो आजीवन कारावास और एक करोड़ के जुर्माना होगा। शनिवार को सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक पहली पारी में हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटर की व्यवसायिक विषयों की परीक्षा हुई।

इस बीच 11.30 बजे माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री परीक्षा केंद्र बीएमजी इंटर कालेज पहुंचीं। उस समय हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। राज्यमंत्री ने परीक्षा कक्ष में पहुंच कर छात्राओं से पेपर के बारे में जानकारी ली। साथ ही परीक्षा को लेकर तनावमुक्त रहने की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नकलविहीन परीक्षा के संबंध में कहा कि पूरे प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण चल रही हैं। कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है। जिला संभल में 51, 420 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सब व्यवस्थित रुप से चल रहे हैं। बच्चे व शिक्षक तनाव मुक्त हैं। इस दौरान डीआईओएस श्यामा कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें