फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज निगम की वेबसाइट हैक होने से ईबीएम ने काम करना किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रोडवेज निगम की वेबसाइट हैक होने के कारण पिछली 25 अप्रैल से ईटीएम (ई-टिकटिंग मशीन) बंद हो गई और परिचालक हाथ से सादे टिकट काट कर दे रहे हैं। मशीन से काम करने के चलते परिचालक किराया भूल गए हैं। टिकट काटने के लिए परिचालक बार-बार किराया सूची देख रहे हैं। परिचालकों व यात्रियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज निगम की बसों में ईटीएम से कंप्यूटराइज्ड टिकट काटकर दिया जाता है लेकिन 25 अप्रैल को रोडवेज निगम की वेबसाइट हैक होने से ईटीएम ने काम करना बंद कर दिया है। अब परिचालकों को पुराने तरीके से टिकट गड्डी से काटकर देना पड़ रहा है। इसमें यात्री व परिचालकों के समक्ष समस्याएं आ रही हैं। मशीन से टिकट काटने के चलते परिचालक किराया भूल गए हैं। हालांकि विभाग की ओर से उन्हें किराया सूची उपलब्ध करा दी गई है। पर उन्हें बार बार किराया सूची में दो बस स्टॉप के बीच का किराया देखना पड़ रहा है। बस में अधिक यात्री सवार होने पर हाईवे किनारे बस रोक दी जाती है और पहले यात्रियों का टिकट काटा जाता है। इसके बाद चालक परिचालक बस को आगे लेकर चलते हैं। वहीं बार कोड से ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी ठप हो गई है। ऑनलाइन किराये का भुगतान न होने से खुले पैसों की परेशानी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें