फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप का अहसास तो घरों से निकले लोग

Thu, 07 Dec 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बुधवार की रात संभल में भूकंप के झटकों का अहसास होने पर लोगों में हड़कंप का माहौल हो गया। जो जैसे था वैसे ही घरों से बाहर आ गया। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। रिश्तेेदारों और परिचितों को सूचना देने लगे। देर रात तक लोगों में भूकंप की वजह से दहशत का माहौल देखा गया। 
विज्ञापन


बुधवार रात लगभग नौ बजे तमाम लोग खाना खाकर आराम करने लगे थे जबकि कुछ लोग टीवी भी देख रहे थे। अचानक भूकंप के झटकों का अहसास हुआ। चारपाई और छत के पंखे हिलने लगी।

रसोईघरों में भी बर्तन इधर-उधर होने लगे। फिर क्या था, भूकंप के झटकों का अहसास होने पर लोगों ने आनन फानन में उठकर घरों से बाहर का रुख कर लिया। कुछ ही देर में लोग परिजनों के साथ घरों के बाहर आ गए।
विज्ञापन


बाहर टहलने लगे। साथ ही, परिचितों और रिश्तेदारों को मोबाइल के जरिए भूकंप के झटके महसूस करने की जानकारी देने लगे। ऐसे में वे भी घरों से बाहर गए। देर रात लोग घरों के बाहर थे। वहीं कुछ लोग टीवी पर समाचार देखकर भूकंप की सच्चाई के बारे में जानकारी करते रहे। 

चंदौसी के मालवीय चौक के हरीप्रकाश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि वह घर पर बैठे टेलीविजन देख रहे थे, अचानक हल्का झटका लगा। पहले तो ध्यान नहीं दिया लेकिन चंद सेकेंड बाद ही दूसरा व फिर तीसरा झटका लगा तो उन्होंने परिजनों को बताया कि भूकंप आ रहा था। तत्काल ही बाहर निकल कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें