फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा ई-रिक्शा, किशोर की मौत

Tue, 26 Nov 2024 07:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। गांव रायपुर में तिराहे पर सोमवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चला रहे रायपुर निवासी किशोर संदीप (15) की मौत हो गई। किशोर की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गुन्नौर कोतवाली के रायपुर गांव निवासी राजकुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पोषण करता है। परिवार में तीन बच्चों में बड़ा बेटा संदीप गांव के ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार सोमवार की सुबह संदीप बिना बताए घर पर खड़ा ई-रिक्शा लेकर चला गया। रायपुर तिराहे पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। संदीप ई-रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किशोर की मौत से मां मिथलेश का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ओपी गौतम ने बताया हादसे की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें