फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ई-रिक्शा चालक की मौत, पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। ई-रिक्शा चलाकर परिवार की जीविका चला रहे विनोद सैनी (40) निवासी मनोटा की सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। असमोली सीएचसी में चिकित्सक ने विनोद को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी कमलेश ने बताया कि उनके पति हर दिन की तरह सोमवार को घर से ई-रिक्शा लेकर निकले थे। मढ़न गांव से संभल के लिए ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। असमोली में किसी बाइक सवार से कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद वह संभल-जोया मार्ग पर मवई डोल के करीब पहुंचे तो इन बाइक सवारों लोगों ने रोका और मारपीट कर दी।
उनकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद वह थाने पहुंचे। अचेत अवस्था में थाने से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विनोद की मौत से पत्नी कमलेश के अलावा बेटा शिवम, अंकित, मुन्नी और वंशी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें