फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंधी-बारिश में गिरा पेड़, ई-रिक्शा चालक की मौत

Sat, 10 Oct 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। शुक्रवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एक ई-रिक्शा चालक भोलू (53) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी ओर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। जिसको जेसीबी से बाद में पुलिस ने हटवाया।
विज्ञापन

भोलू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे धर्मशाला अड्डे पर हुआ। भोलू मौसम खराब होता देख पाकड़ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान आंधी में पेड़ उन पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
इसी पेड़ के नीचे गांव खानपुर बंद निवासी देवेंद्र ने अपनी बाइक खड़ी की थी। वह आंधी देखकर पास की दुकान पर खड़ा हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। पेड़ गिरने से बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। मृतक भोलू की पत्नी की लगभग छह वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कोट
आंधी-बारिश के दौरान गिरे पेड़ के नीचे दबने से ई-रिक्शा चालक की मौत होने की सूचना मिली है। टीम को भेजकर पड़ताल कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। आपदा के तहत पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

विकास चंद्र, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें