फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कक्षा एक की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में स्कूल ले जाने के दौरान ई-रिक्शा चालक ने कक्षा एक की छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने काफी पूछने पर घटना की जानकारी मां को दी तो मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक मोहल्ले की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसकी छह साल की बेटी शहर के एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। कई दिनों से बेटी स्कूल से डरी सहमी आती थी। महिला के पूछने पर बेटी ने कुछ नहीं बताया। आठ नवंबर को स्कूल से आने के बाद बेटी फिर से गुमसुम थी तो महिला ने उसके पास जाकर पूछा तो रोने लगी। बेटी ने रोते हुए बताया कि जो भैया ई-रिक्शा से स्कूल लेकर जाते हैं वह छेड़छाड़ करते हैं। मना करने पर नहीं मानते और डराते धमकाते हैं।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि ई रिक्शा चालक की हरकत से बेटी डरी हुई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला कोट गर्वी के मोहम्मद शफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें