फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चोरी की बिजली से घेर में चल रहाई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा

Sun, 04 May 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल ने शुक्रवार की देर रात मोहल्ला देहली दरवाजा में चोरी की बिजली से संचालित अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापा मारा। ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर 15 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। मामले में स्टैंड संचालक पर 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिले में चोरी की बिजली से अवैध तरीके से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल ने संभल के मोहल्ला दरवाजा में शाहजेब के घेर में बने हॉल में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापा मारा तो 23 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। संचालक से बिजली कनेक्शन दिखाने को कहा तो वह शांत हो गया। जांच में पोल से कटिया डालकर बिजली चोरी हो रही थी। जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद टीम ने सभी चार्जर आदि सामान जब्ज कर लिया। लोड आकलन कर संचालक पर 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसडीओ ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन पर 15 किलोवाट बिजली की चोरी मिली है। एक्सईएन नवीन गौतम ने बताया कि संचालक शाहजेब के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें