फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की लागत से खरीदे गए डस्टबिन, नहीं किए जा रहे इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे को साफ रखने के लिए नगर पंचायत ने करीब 15 लाख रुपये से 70 डस्टबिन खरीदे थे। इनमें से अभी तक 10-12 स्थानों पर ही डस्टबिन रखवाए जा सके हैं। बचे डस्टबिन पंचायत कार्यालय के बाहर धूल फांक रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है डस्टबिन रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है। उधर, शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

कस्बे की आबादी करीब 23 हजार हैं। नगर को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से स्टील की चादर से बने डस्टबिन खरीदे गए। करीब दो माह तक डस्टबिन नगर पंचायत कार्यालय के बाहर पड़े रहे। कुछ दिनों बाद लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत के अधिकारियों को को इनको रखने की सुध आई। नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर डिवाइडर की बीच पांच डस्टबिन लगा दिए। इसके अलावा राजघाट रोड, मुख्य चौराहे समेत एक दो जगह सार्वजनिक स्थलों पर भी डस्टबिन रखे गए। इसके बाद नगर पंचायत को डस्टबिन रखने के लिए जगह नहीं मिली। अब तीन महीने का समय बीत गया। आज भी नगर पंचायत कार्यालय में 50 से अधिक डस्टबिन धूल फांक रहे हैं।
बीआरस डिग्री कॉलेज में रखे हैं डस्टबिन
बबराला। नगर के बीआरस डिग्री कॉलेज में डस्टबिन लगाने के लिए सौंप दिए, लेकिन वहां भी तीन डस्टबिन कई दिनों से कॉलेज परिसर में पड़े हैं। अब नगर पंचायत प्रशासन ने डस्टबिन रखवाने के लिए लोगों से सुझाव मांगना शुरू किया है।
विज्ञापन

शहर में कुछ स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए हैं। अन्य ऐसे स्थानों का चयन किया जा रहा है जहां कूड़ा घरों, मकानों के बाहर डाला जाता है। ऐसे स्थानों पर डस्टबिन रखवाए जाएंगे। पवित्रा त्रिपाठी, ईओ नगर पंचायत बबराला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें