फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऊंची कूद और त्रिकूद में दुष्यंत रहे अव्वल

विज्ञापन
गांव जहानपुर में लंबी कूद में हिस्सा लेता छात्र। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। सीआईसी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को विभिन्न खेलों के साथ समापन हुआ। इसमें संकुल स्तर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर 17 आयु वर्ग की ऊंची कूद और त्रिकूद में दुष्यंत कुमार प्रथम रहे। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन चंदौसी इंटर कॉलेज, नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज, सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली और बली मोहम्मद सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमथल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 14 आयु वर्ग में बालक वर्ग की लंबी कूद में अनुराग प्रथम रहे। 17 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सोहेल, 3000 मीटर दौड़ में जय प्रताप प्रथम रहे। इसी वर्ग के हैमर थ्रो में सोहेल, लंबी कूद में अमन यादव, ऊंची कूद और त्रिकूद में दुष्यंत कुमार तथा 3000 मीटर वॉक में भुवनेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं 19 आयु वर्ग में 1500 व 3000 मीटर दौड़ में हरि प्रकाश, 3000 मीटर वॉक में भुवनेश, 110 मीटर पगबाधा में पंकज, लंबी कूद में अमन सैनी, हाई जंप में नरदेव तथा त्रिकूद में आकाश कश्यप ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का संचालन निर्णायक मंडल के सदस्य चंद्रप्रकाश, धनंजय आर्य व चंद्रकांत ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जटाशंकर, फरमान और विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर शिक्षक समेत छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें