बहजोई। एडीएम के निरीक्षण में बीएसए दफ्तर के 16 कर्मी गैर हाजिर मिले। इसको लेकर एडीएम की ओर से गैरहाजिर कर्मियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।शुक्रवार को एडीएम न्यायिक सौरभ कुमार पांडेय ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस बीच एडीएम ने मिड डे मील सेल समेत समग्र शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। वहीं, उपस्थिति पंजिका चेक करने पर एडीएम को तैनात 24 कर्मियों में से 16 कर्मी गैर हाजिर मिले। एडीएम के मुताबिक, गैर हाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को भी कहा गया। संवाद