फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंधी-बारिश से नगर समेत 25 से अधिक गांवों की उड़ी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सोमवार शाम एक बार फिर आंधी-बारिश से नगर समेत करीब 25 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। बारिश के दौरान मामूली रूप से ओले भी गिरे। इससे रात के समय लोगों को मुश्किल झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे आंधी-बारिश से हुए फाल्ट के चलते नगर के सभी फीडरों समेत 25 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को मुश्किल रही। यह बात दीगर है कि इंवर्टर की मदद से लोगों को तपती गर्मी की दिक्कत से कुछ राहत मिल सकी।
जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण पुरा के ट्रांसमिशन के बिजलीघर से बहजोई आने वाली विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते नगर व ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद, पेट्रोलिंग कर फाल्ट की तलाश की गई। रात करीब नौ बजे फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें