फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और बल्लम, महिला व बच्चों सहित सात लोग घायल

Mon, 26 May 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परतपुर में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में टकराव हो गया। लाठी-डंडों के साथ बल्लम चल गए। जिसमें महिला और बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी का हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के परतपुर गांव में पेट्रोल पंप के नजदीक जमीन को लेकर सत्यराम और लाल बहादुर में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष लाठी और बल्लम भाले लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सत्यराम की तरफ से नारायन देवी पत्नी उदयवीर सिंह, उदयवीर पुत्र रामफल, रोहित 13 वर्ष पुत्र उदयवीर, सत्यराम पुत्र रामफल, ममता पत्नी ओमकार सिंह सहित पांच लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष लाल बहादुर की तरफ से उसकी पत्नी गुड्डो देवी व बेटी सबीना और रवीना सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं थाना पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट होने पर एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष से महिला बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें