गुन्नौर में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर डिबाइडर पर संकेतक के तौर पर लाल कपड़ा लगाता युवक। संवाद
- फोटो : mathura
गुन्नौर। घने कोहरे में कस्बे के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार की रात एक कार संकेतक नहीं होने से डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर डिवाइडर पर संकेतक और रिफ्लेक्टर न होने के कारण रात के समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कोहरे के दौरान दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता। लोगों ने प्रशासन से डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने की मांग की है। संवाद