फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गांवों में ब्रेक डाउन के चलते 15 घंटे बाद बिजली आपूर्ति मिल सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा बिजलीघर क्षेत्र के 25 गांवों में ब्रेक डाउन के चलते 15 घंटे बाद बिजली आपूर्ति मिल सकी। यह समस्या जर्जर लाइन के चलते हो रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन हो जाती है। पवांसा बिजली घर के कर्मचारी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। गुरुवार की रात सवा दस बजे लाइन ब्रेक डाउन हुई और शुक्रवार को दोपहर एक बजे आपूर्ति मिल सकी। इस दौरान 25 गांवों में अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जनवरी के महीने में 11 बार हाईटेंशन लाइन फाल्ट के चलते ब्रेक डाउन हुई। अब फरवरी के महीने में भी तीन बार हो चुकी है। इससे ग्रामीणों को कई कई घंटे आपूर्ति नहीं मिल पाती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें