फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नशे में खुद के पेट में चाकू घोंपा, उपचार के दौरान मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा में होली के मौके पर शराब के नशे में 35 वर्षीय व्यक्ति ने खुद के पेट में चाकू मार लिया। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 11 साल पहले गांव रिठाली से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही एक कंपनी में नौकरी करने के लिए दंपती चंडीगढ़ चले गए थे। लेकिन पिछले छह साल से युवक गांव अकबरपुर गहरा में रह रहा था। जबकि पत्नी और तीन बेटियां चंडीगढ़ में रह रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को होली के त्योहार पर वह एक दूसरे से मिलने के लिए गांव में घूम रहा था। शराब पीने से उसे नशा हो गया। रात को जब वह घर पहुंचा तो उसने अपने पेट पर चाकू मार लिया। इससे वह घायल हो गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह निजी चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह में करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का गंगा घाट तिगरी पहुंचकर अंतिम संस्कार कर दिया है। असमोली थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें