फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नशे में कंबल ओढ़कर ट्रैक पर लेट गया, जीआरपी ने हटाया

विज्ञापन
संभल के चंदौसी में शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर लेटा व्य​क्ति : स्रोत - आरपीएफ
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार भोर के करीब चार बजे शराब के नशे में एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के बीच लेट गया। इसी दौरान गश्त पर मौजूद आरपीएफ एएसआई और कांस्टेबल की नजर उस पर पड़ गई, उन्होंने तुरंत पहुंचकर उसे ट्रैक से हटाया। आरपीएफ ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह के समय आरपीएफ एएसआई योगेंद्र सिंह नेगी व हेड कांस्टेबल सुखवीर सिंह नियमित गश्त पर थे। गश्त के दौरान मंडी रेलवे फाटक की ओर मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर उन्हें शराब के नशे में एक व्यक्ति पटरियों के बीच लेटा दिखाई दिया। इस पर दोनों ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को ट्रैक से सुरक्षित हटाया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
आरोपी को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम रामबाबू निवासी गांव मऊ कठैर थाना बहजोई बताया। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बैठना, चलना या लेटना कानूनन अपराध है और इससे न सिर्फ व्यक्ति की जान को खतरा रहता है, बल्कि रेल सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें