फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नियमों का पालन कर ड्राप आउट बच्चों का कराएं सर्वे-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति और जनपद स्तरीय मिड डे मील टास्क फोर्स की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने यूनिफार्म बनाकर निर्धारित समय में वितरित कराने और 75 दिनों के मिड डे मील, परिवर्तन लागत छात्रों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। कहा कि शारदा कार्यक्रम के तहत कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए हाउस सर्वे कराया जाए।
विज्ञापन

मीटिंग में डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की प्रेरणा मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, केजीबीवी, निशुल्क यूनीफार्म वितरण, यू डायस, मानव सम्पदा, शारदा कार्यक्रम, मिड डे मील की मासिक समीक्षा की। डीएम अविनाश कृष्ण ने कहा कि यूनिफार्म के लिए 75 प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो गई। तीन दिनों में इसे विद्यालयों को आवंटित करा दिया जाए। यूनिफार्म के लिए कपड़ा मानक के अनुरुप होना चाहिए।
ब्लाक पर प्रधानाचार्य और एसएमसी अध्यक्ष की क्रय, भुगतान को लेकर प्रशिक्षण और बैठक ली जाए। ग्रीष्म अवकाश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 76 दिन का प्रत्येक छात्र को खाद्यान्न और परिवर्तन लागत जल्द उपलब्ध कराई जाए। मिड डे मील और परिवर्तन लागत के वितरण की मॉनीटरिंग कराई जाए। शत प्रतिशत शिक्षों को दीक्षा एप डाउन लोड कराया जाए और दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जाए। शारदा कार्यक्रम के तहत कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए हाउस सर्वे कराया जाए। शिक्षा से वंचित छात्रों को चिन्हित कर शारदा पोर्टल पर फीड कराया जाए। बैठक में बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह, सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें