फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीआरएम ने चैदौसी स्टेशन पर देखीं व्यवस्थाएं, ठेकेदार को दिए निर्देश

Sat, 28 Sep 2024 03:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। डीआरएम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंच कर रेलवे स्टेशन कायाकल्प के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में निर्माणाधीन छात्रावास का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार शुक्रवार को अपराह्न करीब सवा चार बजे अपने विशेष यान से रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यहां डीआरएम ने सबसे पहले सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अभिलेख भी चेक किए। साथ ही ठेकेदार से जानकारी कर कार्य में तेजी लाए जाने को कहा। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथा ही स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वह क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। यहां निर्माणाधीन छात्रावास के बारे में जानकारी की। इस दौरान सीनियर एडीएम हरपाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्र व प्रिंसिपल मोनू लूथरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें