फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सुबह से शाम तक होती रही बूंदाबांदी खेतों में सरसों की फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तीन दिन से निकल रही धूप से जहां एक ओर कड़ाके की ठंड से राहत महसूस की गई। वहीं शुक्रवार को अचानक मौसम में फिर से करवट बदली और आसमान में बादल छाने के साथ ही शीतलहर चलने गई। दोपहर से हुई बूंदाबांदी के साथ बारिश से मौसम में गलन बढ़ गई। वहीं बारिश से सरसों आदि फसलों को नुकसान होने की संभावना है। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले नजर आए। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और शीतलहर चलने लगी। जिससे मौसम में फिर से गलन का एहसास होने लगा। हल्की बूंदाबांदी भी होने लगी। सुबह 11 बजे के बाद बूंदाबांदी तेज हो गई। दोपहर चार बजे के बाद तेज बारिश हुई। करीब पंद्रह मिनट हुई बारिश से स्टेशन रोड मालवीय चौक के आसपास नालियां उफनने लगीं और नाली का पानी सड़क पर आने लगा। फुटपाथ पूरी तरह डूब गए। इससे रेहड़ी व ठेले खोमचे वाले सामान समेट कर निकल गए। फुटपाथ पर पानी भरे रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें