फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज बस आगे पीछे करने को लेकर चालकों में हुई मारपीट

Thu, 28 Mar 2024 05:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रोडवेज स्टैंड पर बुधवार की शाम बस आगे पीछे करने को लेकर चालक परिचालक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कराया। इस संबंध में पुलिस को काई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

चंदौसी रोडवेज स्टैंड पर बुधवार की शाम छह बजे करीब मुरादाबाद डिपो की एक बस आई। सवारियां उतारने के बाद चालक बस को स्टैंड पर पीछे की साइड में लगाने के लिए मोड रहा था। इसी बीच पीतल नगरी डिपो के चालक ने बस आगे लगा दी। जिसको लेकर दोनों चालकों में कहासुनी होने लगी। दोनों बसों के परिचालक भी आ गए। जिसके बाद दोनाें पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए आपस में भिड़ गए। जमकर दोनों पक्षों मेें लात घूसे चले। बुकिंग क्लर्क पंकज कुमार ने समझाने का प्रयास किया तो उससे गाली गलौज की गई। विवाद होता देख अन्य बसों के चालक और परिचालक आ गए। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया। इस दौरान काफी देरतक बस स्टैंड पर अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें