फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के अंदर चालक ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अपने घर से बस पर ड्यूटी पर जाने को कहकर निकले हापुड़ डिपो के एक रोडवेज बस चालक ने चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार की रात बस के अंदर मफलर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के टांडा कोठी गांव निवासी राजवीर सिंह (40) पुत्र रामरूप सिंह हापुड़ डिपो की रोडवेज बस पर चालक है। बताते हैं कि 24 अक्तूबर को वह अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह बस पर अपनी ड्यूटी करने जा रहा है। तभी से वह अपने घर वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उससे संपर्क स्थापित करने का प्रयास करते रहे लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ।
बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी पीतलनगरी डिपो की बस (यूपी-21 एएन-1430) का चालक चंदौसी के लोधियान मोहल्ला निवासी शानू पुत्र हरी सिंह जब अपनी बस पर पहुंचा तो खिड़की के नीचे जूते पड़े थे। लेकिन कोई नजर नहीं आया। लेकिन जब बस के अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

बस के अंडर हैंडिल रॉड के सहारे मफलर से बने फंदे पर चालक राजवीर सिंह लटका हुआ था। उसने शोर मचाया, आसपास के लोग आए। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। राजवीर को नीचे उतारा गया लेकिन उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी गीता, चार बच्चे व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है लेकिन गांव के कुछ लोगों ने बताया कि राजवीर सिंह पारिवारिक कलह से परेशान था। यही कारण था कि वह पंद्रह दिनों से अपने घर नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें