संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई थाना थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे चालक संदीप (32) निवासी फरीदाबाद की मौत हो गई। जबकि आकाश निवासी संगम बिहार और विमल निवासी लालकुआं दिल्ली घायल हो गए। बताया गया कि तीनों अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जलालाबाद गए थे। वहां शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। बहजोई थाना क्षेत्र में शमसोई के पास झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे संदीप की मौत हो गई। जबकि दो दोस्त घायल हो गए। संवाद