फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पहिये के नीचे कुचलकर चालक की मौत

सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर नया मुुरादाबाद गए चालक की हादसे में मौत हो गई।इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर नया मुुरादाबाद गए चालक की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी मोहम्मद आलम (28) पुत्र आलेहसन ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर मंगलवार की रात्रि मुरादाबाद गया था। नया मुरादाबाद के पास पहुंचते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से आवाज आने लगी। खराबी को देखने के लिए मोहम्मद आलम नीचे उतरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चारों ओर घूम फिरकर देखने लगा। इसके बाद जब वह ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा, इसी दौरान उसका एक पैर रेस पर पड़ गया और हाथ गियर पर पड़ गया। इससे ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और मोहम्मद आलम पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी स्वादेकीन और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें