चंदौसी। एसएम कॉलेज के वाणिज्य विषय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार को पदोन्नति कर प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि तीन जून को छानबीन सर मूल्यांकन समिति की एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के अतिथि गृह में बैठक हुई। बैठक में समिति ने प्रोन्नति प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई। बैठक में डॉ. स्मिता जैन, प्रोफेसर पीके वार्ष्णेय, प्रोफेसर एनके बतरा, संजय मिश्रा, डा. जाकिर हुसैन, जेएन मौर्य, रविंद्र सिंह, एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। संवाद